उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्य शहर में से एक बदायूं जो राज्य का महत्वपूर्ण जिला है ! बदायूं जिला उत्तर प्रदेश के रुहेलखण्ड में स्थित है जिसमे बदायूं के साथ-साथ बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर, मुरादाबाद, सभल, अमरोहा, रामपुर व बिजनौर जिले शामिल है ! बदायूं ज़िला गंगा नदी क सहायक नदी सोत नदी के समीप स्थित है, क्षेत्र फल की द्रष्टि से जिला बदायूं 4,234.21 Sq.Km. में फैला हुआ है ! जनपद में कुल 15 ब्लॉक है, इनमे कुल 1038 ग्राम पंचायत के 1474 गाँव है ! जनपद बदायूं की कुल आबादी 39,81,996 है, जिसमे 20,77,753 पुरुष तथा 19,04,243 महिलाएं है ! जनपद में बोली जाने वाली भाषा हिंदी है तथा यहाँ क कुल साक्षरता दर 52.27% है !